ग्रीक टेलीविजन दर्शक उस वक्त आश्चर्यचकित रह गए, जब उन्हें एक स्थानीय चैनल पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पोर्न वीडियो दिखाई दी। यह शर्मनाक घटना बीते मंगलवार रन टीवी प्रसारण के दौरान हुई। बुलेटिन के दौरान प्रस्तुतकर्ता जब देश की ताजा घटनाओं की जानकारी दे रहा था, उस दौरान न्यूज रीडर के पीछे लगी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चल रही थी।
स्थानीय दर्शकों के अनुसार, न्यूज चैनल में दिखाई दे रहे सेक्स सीन्स उसी संस्थान के दूसरे चैनल ईटी1 पर दिखाई जा रही फिल्म के थे, जो कि ग़लती से न्यूज रीडर के पीछे स्थित मॉनीटर पर डिस्प्ले कर दिए गए। कुछ ही देर में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इस घटना का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। सबसे आश्चर्यजनक बात यह था कि इस पूरे वाकये के दौरान न्यूज रीडर पोर्न वीडियो से अंजान था। (भास्कर)






