दैनिक जागरण से खबर है कि एसोसिएट एडिटर कम नेशनल आउटपुट हेड विष्णु त्रिपाठी का कद बढ़ा दिया गया है. अब उन्हें दिल्ली-एनसीआर का स्थानीय संपादक बना दिया गया है. इसके साथ ही विष्णु त्रिपाठी दिल्ली-एनसीआर के आठ यूनिटों के संपादक हो गए हैं. इन्हें यह यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक के रूप में विष्णु त्रिपाठी का नाम पब्लिश होगा. अब तक दिल्ली-एनसीआर के संपादक के रूप में संजय गुप्ता का नाम प्रकाशित होता आ रहा है. संजय गुप्ता का नाम समूह संपादक के रूप में प्रकाशित होता रहेगा.
विष्णु त्रिपाठी दैनिक जागरण में इसके पहले भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अभी तक वे नेशनल आउटपुट देखने के साथ ग्रुप के सभी प्रोडक्ट्स के बीच एडिटोरियल कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. वे सीएनटी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. मूल रूप से कानपुर के रहने वाले विष्णु त्रिपाठी लम्बे समय से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं तथा ग्रुप एडिटर संजय गुप्ता के खास माने जाते हैं. उन्हें दिल्ली-एनसीआर का स्थानीय संपादक बनाकर संजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि भी कर दी है.





