ताज़ा टीवी के पटना ऑफिस से खबर है कि यहाँ से चार लोगों ने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया है. एक अन्य कर्मचारी के भी जल्द ही इस्तीफा होने की खबर है. जिन चार लोगों ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा भेजा हैं उनमें ऑफिस मैनेजर राकेश कुमार, वीडियो एडिटर राजीव रंजन, वीडियो एडिटर सुधांशु कुमार और ऑफिस का चपरासी नीलमणि पाठक के नाम शामिल हैं. राकेश कुमार इससे पूर्व इंडिया न्यूज़ में भी लम्बे समय तक काम कर चुके हैं.
खबर है कि एक अन्य कर्मचारी भी जल्द ही अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंपने की तयारी में है. सूत्रों के मुताबिक़ ताज़ा टीवी प्रबंधन काफी कम वेतन में ज़्यादा काम लेने के कारण सुर्खियों में रहा है. यहाँ कई रिपोर्टर और कैमरामेन ऐसे हैं, जो पिछले कई सालों से मात्र पांच हजार रुपये में काम करने को मजबूर हैं. जब वे इस बारे में बात करते हैं उन्हें हर बार प्रबंधन की ओर से वेतन बढ़ाने का केवल आश्वासन मिलता है. चैनल की शुरुआत के समय बिहार के तत्कालीन ब्यूरोचीफ चीफ दिनेश आनंद द्वारा ज्यादातर लोगों को नियुक्त किया गया था. श्री आनंद ने सभी के वेतन वृद्धि को लेकर कई बार मालिकों से बात की परन्तु कोई नतीजा न निकलता देख उन्होंने चैनल को बाय बोल दिया था. इन चारों का इस्तीफा प्रबंधन द्वारा कम वेतन दिए जाने की नाराजगी को माना जा रहा है.





