Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मायावती ने स्टार न्यूज के ‘ओपिनियन पोल’ को दी चुनौती

लखनऊ। आसमान में धुंध और मौसम में भारी ठिठुरन, बावजूद इसके रविवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में लाखों की तादाद में जुटे बसपाइयों का राजनीतिक तापमान चढ़ा था। बसपा प्रमुख व मुख्यमंत्री मायावती की विरोधियों को ललकार और पांचवी बार सरकार बनाने के आह्वान ने बसपाइयों में और जोश भर दिया। मायावती ने ‘मुस्लिम-क्षत्रिय-वैश्य’ रैली में भारी भीड़ जुटाकर विरोधियों के साथ ही अपने समर्थकों को यह जताने की कोशिश की कि चुनाव पूर्व मीडिया में आ रहे ‘ओपिनियन पोल’ (सर्वे) का बसपा और उसके जनाधार पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

मायावती ने बसपाइयों को विपक्ष व मीडिया से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बसपा व उनके (मायावती और उनके मंत्रियों, पदाधिकारियों) खिलाफ साजिश हो सकती हैं। उन्होंने कहा भी कि मीडिया ‘ओपिनियन पोल’ (सर्वे) के जरिये साजिश की शुरुआत हो चुकी है, मगर ऐसे सर्वे से बसपा पर फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उसकी ताकत तो सबके सामने मैदान में बैठी है।

अपने परिजनों के साथ ही पार्टी नेता सतीश चन्द्र मिश्र के परिजनों पर घोटाले और फर्जी कम्पनी बनाने के आरोपों पर मायावती ने रविवार को पहली बार मुंह खोला। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा व उसके नेताओं को चेताते हुए कहा ‘जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते’। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यदि व्यक्तिगत आरोप बंद नहीं करते तो बसपा भी उसी भाषा में जवाब देगी, तब भाजपा नेताओं के लिए मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा करके मायावती ने अपने समर्थकों को यह संकेत देने की भी कोशिश की है कि चुनाव बाद भाजपा से ‘समझौते’ की चर्चा में कतई न उलझें। साभार : राष्ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...