राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले पीयूष राठी ने अपनी नई पारी जल्द ही शुरू होने जा रहे समाचार प्लस राजस्थान चैनल से की है. वे इसके पहले राजस्थान के रीजनल चैनल एचबीसी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. एचबीसी के बंद होने के बाद उन्होंने समाचार प्लस ज्वाइन किया है.
दूसरी तरफ एमएच1 से आकाश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल के साथ असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. आकाश ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे इसके पहले हमार टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. टेकवन इंस्टीट्यूट और एमिटी से उन्होंने पढ़ाई की हुई है.






