पत्रकार भी पता नहीं कैसे-कैसे काम करने लगे हैं. पत्रकारों दुश्मन पहले ही कम नहीं हैं, अब वे खुद अपने दुश्मनों को आमंत्रित कर रहे हैं. खबर जयपुर से है कि दो पत्रकार भाई अमित कुमावत और सुमित कुमावत को पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी पट्टा देकर पैसे लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. इन दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है.
जयराम गुर्जर ने दोनों भाइयों के खिलाफ फर्जी पट्टा देकर पैसे लेने की शिकायत जीडीए पुलिस से की थी. इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लिया है. दोनों जयपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में कार्यरत हैं.






