भोपाल। मुंबई प्रेस क्लब ने भोपाल में एबीपी न्यूज के विशेष संवाददाता ब्रजेश राजपूत को रेड इंक अवार्ड से सम्मानित किया है। मुंबई के एनसीपीए सभागार में हुये समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकर नारायणन और सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ये सम्मान दिया।
मुंबई प्रेस क्लब पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पत्रकारों का जूरी द्वारा चयन कर रेड इंक अवार्ड देता है।
टीवी कटेगरी में ये अवार्ड पहली बार ब्रजेश राजपूत को मुरैना में चंबल किनारे होने वाली अवैध रेत उत्खनन की स्टोरी के लिये दिया गया। इसमें प्रशस्ति पत्र के साथ पच्चीस हजार रुपये दिये जाते है।
मुंबई प्रेस क्लब ने इस साल पत्रकारिता की सात विधाओं में देश भर के चौदह पत्रकारों को सम्मानित किया। जिसमें से द हिदू के संपादक एन राम और वरिप्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। स्टार इंडिया के उदय शंकर को भी मुंबई प्रेस क्लब ने सत्यमेव जयते के लिये सम्मानित किया। पत्रकारिता में बीस साल से सक्रिय ब्रजेश को टीवी पत्रकारिता के लिये दिल्ली का मीडिया एक्सीलेंस अवा्रर्ड और भोपाल के माधवराव सप्रे संग्रहालय के झाबरमल्ल शर्मा सम्मान भी मिल चुका है।






