इलाहाबाद में विश्व स्तरीय महाकुंभ-2013 में मीडिया कवरेज को आए संस्थान और उनके जिम्मेदार जाते-जाते दरी, कंबल, रजाई, गद्दा और चादर चुरा ले गए. महाकुंभ की समाप्ति के पश्चात महाकुंभ मेला प्रशासन ने जब सामानों की गिनती करवाई तो काफी घालमेल मिला.
काबिलेगौर है कि महाकुंभ मेला प्रशासन ने कवरेज के लिए स्थानीय, प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हाउसों को प्रयाग क्षेत्र में कैंप मुहैया कराया था, जिसमें तख्त, चारपाई, कुर्सी, मेज, चादर, गद्दा, रजाई, दरी के अन्य सहूलियत की वस्तुएं उपलध करवाई थी, लेकिन महाकुंभ की समाप्ति के पश्चात मीडिया कर्मियों ने थोड़ा बहुत सामान वापस कर अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया और कुछ माल चुराकर रफूचक्कर हो गए. मेला प्रशासन ने जो सूची जारी की है उसके मुताबिक इस सूची में मीडिया के कुछ बड़े घराने भी शामिल हैं.
(उपरोक्त सरकारी सूची को बड़े साइज में देखने के लिए सूची के उपर ही क्लिक कर दें)
महाकुंभ -2013 मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची नीचे है. नीचे मीडिया हाउसों, अखबारों, संस्थानों के नाम दिए गए हैं फिर वे सामान जो इनने लौटाए नहीं, यानि गायब कर दिया यानि चोरी कर लिया…
एएनआई इलेक्ट्रानिक मीडिया : दो कुर्सी, एक मेज
इंडिया न्यूज इलाहाबाद : दो दरी, एक मग, एक बाल्टी
समय न्यूज चैनल : तीन चादर, दो रजाई, पांच तख्त
पी-7 न्यूज चैनल : दो कंबल, एक तकिया, एक दरी
हिंदुस्तान इलाहाबाद : एक कंबल, एक चादर, एक आलमारी, एक कुर्सी (हाथदार), पांच दरी, दो मग, दो बाल्टी
हिंदुस्तान टाइम्स : छह दरी, दो मग, दो बाल्टी
डीडी न्यूज चैनल : एक सेंट्रल टेबल
हिंदी समाचार पत्र जनमोर्चा : एक चादर
हिंदी दैनिक जनसंदेश : एक कंबल
हिंदी दैनिक पाइनियर इलाहाबाद : चार कंबल
स्वतंत्र भारत : चार कंबल, दो गद्दा, दो तकिया, दो चादर, दस कुर्सी (हाथदार), दो मेज (सनमाइका), एक सेंट्रल टेबल, आठ दरी, दो चारपाई, दो मग, दो बाल्टी और दो तख्त
हिंदी दैनिक प्रभात इलाहाबाद : चार कंबल, एक गद्दा, दो मग, एक बाल्टी
श्री इंडिया समाचार पत्र इलाहाबाद : एक सेंट्रल टेबल
हिंदी दैनिक अमृत कलश टाइम्स इलाहाबाद : एक तकिया
स्थानीय मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया : एक कंबल
हिंदी दैनिक न्याय प्रहरी : दो कंबल, एक चादर, दो दरी, एक चारपाई, एक मग, दो बाल्टी
समाचार पत्र न्यायाधीश : एक दरी
ताज हिंद : दो कंबल, तीन दरी
हिंदी दैनिक हाईटेक न्यूज इलाहाबाद : एक तकिया, एक चादर, चार दरी, एक मग, एक बाल्टी
सरकारी लिस्ट की ओरीजनल कापी यहां देखें- mahakumbh chori
इस चोरी में सिर्फ मीडिया वाले ही लिप्त नहीं थे बल्कि दर्जनों धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी कुर्सी मेज दरी कंबल आदि की चोरी की है.. इस बारे में विस्तार से खबर लखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित अखबार डेली न्यूज एक्टिविस्ट में प्रकाशित हुई है… पढ़ने के लिए क्लिक करें…






