फेसबुक से नक्सल छत्तीसगढ़ का पेज बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। साइबर सेल की प्रभारी और एडिशनल एसपी क्राइम श्वेता सिन्हा ने फेसबुक से इस पेज को बंद करने के लिए अमेरिका स्थित फेसबुक मुख्यालय को ई-मेल भेज दिया है। फेसबुक के इस पेज को लेकर कई लोगों ने आपत्ति की थी। उनका कहना था कि इसमें दरभाकांड से संबंधित कुछ तस्वीरें बेहद आपत्तिजनक हैं।
पुलिस मुख्यालय तक इसकी शिकायत कर दी गई। उसके बाद अफसरों ने तय किया कि इस पेज को ही बंद कर दिया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार इस पेज का उपयोग नक्सल सामग्री के प्रचार प्रसार के लिए किया जाता रहा है। यह काफी अर्से से है। पिछले दिनों हुई घटना के बाद इसमें जब तस्वीरें डाली गईं तब सबका ध्यान इस ओर गया।
पत्रकार आशीष महर्षि के एफबी वॉल से साभार.






