Shashank Dwivedi : मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में शामिल अंकित चव्हाण की शादी की फोटो आज पंजाब केसरी के पहले पेज पर और कल रात में कई न्यूज चैनलों पर उसकी फुटेज देखकर मैं बहुत व्यथित रहा. सोच रहा था कि अंकित चव्हाण ने ऐसा क्या महान काम किया जो मीडिया उसको इतनी कवरेज दे रहा है..
अखबार पहले पेज पर उसकी शादी की फोटो छाप रहें है… भारतीय मीडिया किस दिशा में जा रहा है, ये स्पष्ट दिख रहा है.. एक चोर /सट्टेबाज /फिक्सर को सेलिब्रेटी बना कर पेश किया जा रहा है.. खैर मीडिया के मठाधीशो से ईमानदारी / नैतिकता की उम्मीद करना मूर्खता ही है… काश वो इन सब बातों को समझ पाते ..
शशांक द्विवेदी के फेसबुक वॉल से.





