जी बिजनेस से खबर है कि गीतू मोजा ने इस्तीफा दे दिया है. वे स्टॉक्स एडिटर के पद पर कार्यरत थीं. वे पिछले आठ सालों से जी समूह के साथ कार्यरत थीं. चर्चा है कि इन दिनों प्रबंधन से उनकी कुछ अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. गीतू अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाली है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सूत्रों का कहना है कि गीतू जल्द ही किसी दूसरे संस्थान से अपनी पारी शुरू करने वाली हैं. जी बिजनेस के अलावा वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.






