Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रायोजित खबर दिखाने के आरोप में न्‍यूज नेशन का कैमरामैन अरेस्‍ट, पत्रकार फरार

बनारस से खबर है कि पुलिस ने न्‍यूज नेशन के पत्रकार काशीनाथ शुक्‍ला तथा कैमरामैन आशीष कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ चौक थाने में मामला दर्ज किया है. इस मामले में आशीष को पुलिस अरेस्‍ट कर चुकी है जबकि काशीनाथ को अरेस्‍ट करने के लिए पुलिस उनके परिजनों को लगातार प्रताडि़त कर रही है. पुलिस ने इन दोनों मीडियाकर्मियों के खिलाफ मामला 'महाश्‍मशान में लाशों पर सट्टा' खबर प्रसारित किए जाने के बाद दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि यह खबर प्रायोजित थी. इसके बाद ही इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ आधा दर्जन पत्रकारों को नोटिस जारी किया गया.

पिछले दिनों कम से कम आधा दर्जन चैनलों पर बनारस के महाश्‍मशान में आईपीएल की तर्ज पर लाशों की सट्टा खेले जाने की खबरें दिखाई गईं. इस खबर में दिखाया गया कि श्‍माशान पर प्रति घंटे आने वाले लाशों की संख्‍या को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है. यह खबर चलने के बाद बनारस पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि यह खबर झूठ है, इसे कुछ चैनलों के पत्रकारों ने प्रायोजित किया है. आधा दर्जन पत्रकारों को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस भी दिया गया. कई पत्रकारों का बयान भी दर्ज किया गया. 

चौक पुलिस ने अपनी कथित जांच में न्‍यूज नेशन के पत्रकार काशीनाथ शुक्‍ला तथा कैमरामैन आशीष की भूमिका संदिग्‍ध पाई. पुलिस ने इन के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 177 एवं 295 ए के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने कैमरामैन आशीष को अरेस्‍ट कर लिया जबकि पत्रकार काशीनाथ शुक्‍ला पुलिस के डर से फरार हैं. इस मामले को लेकर बनारस के पुलिस तथा पत्रकारों के बीच तनाव बना हुआ है. पुलिस काशीनाथ शुक्‍ला के परिजनों को भी लगातार प्रताडि़त कर रही है. इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...