मुंबई से खबर है कि अभिनेत्री जिया खान के जुहू स्थित अपार्टमेंट में खुदकुशी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने पहले उनकी मां रबिया खान से पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो करियर को लेकर परेशान थी. इसके बाद जिया के करीबी दोस्तों से पूछताछ की गई.
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अगला नंबर उनके ब्यॉयफ्रेंड और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का है. बताया जा रहा है कि सूरज उसी बिल्डिंग में रहता है. पुलिस के मुताबिक जिया ने कल सुबह सूरज से फोन पर बात भी की थी. इसलिए पुलिस अब सूरज से पूछताछ करना चाहती है. इसके लिए पुलिस जल्द ही सूरज पंचोली को थाने बुलाने वाली है.
संबंधित खबरें:
नि:शब्द से करियर शुरू करने वाली जिया खान हुईं नि:शब्द, पंखे से लटकता मिला शव
जिया की आत्महत्या पर फिल्म नगरी के नकली लोग चकित हो सवाल पूछ रहे





