दैनिक भास्कर, भोपाल से खबर है कि यहो से सतीश एलिया, राजेश दुबे तथा राजीव अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है. तीनों लोग वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थे. सतीश एलिया स्टेटे ब्यूरो चीफ थे. वे अपनी नई पारी पत्रिका के साथ भोपाल में शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां विशेष संवादाता बनाया जा रहा है.
अभी राजेश दुबे और राजीव अग्निहोत्री की नई पारी के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये लोग भी पत्रिका के साथ जुड़ सकते हैं. खबर है कि इन लोगों के इस्तीफा देने का कारण संपादक अनिल शर्मा को बताया जा रहा है. आरोप लग रहे हैं कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए संपादक ने इन तीनों की बलि ले ली. तीनों काफी समय से भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे.






