Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

”अखिलेश की जगह मैं सीएम होता तो 15 दिन में सुधर जाता यूपी”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर किसी का दबाव नहीं है। वे अपने निर्णय खुद लेते हैं। वह स्वयं अखिलेश को कभी-कभी सिर्फ राय देते हैं। मुलायम ने कहा कि अगर अखिलेश की जगह मैं होता तो 15 दिन में ही यूपी की कानून व्यवस्था सुधर जाती। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुलायम ने कहा कि अखिलेश पर किसी का दबाव नहीं है। वह स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं। अगर मीडिया के लोगों को भरोसा नहीं है तो वे अखिलेश से अकेले में पूछ लें।

मुलायम ने कहा कि मैं अखिलेश को कभी-कभार राय देता हूं, क्योंकि मैं उनका पिता ही नहीं, बल्कि पार्टी का अध्यक्ष भी हूं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को सबसे बेहतर कार्यक्रम और जनहित की योजनाएं लागू करने वाली सरकार करार देते हुए मुलायम ने कहा कि मीडिया के लोग गुजरात और बिहार की बहुत बातें करते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात में क्या ऐसा काम किया, जिसके लिए उनकी तारीफ की जाए।

मुलायम ने कहा कि सपा की सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है और जो हो रहा है, मीडिया उसे सही ढंग से नहीं पेश कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दीजिए। कानून-व्यवस्था अपने आप नियंत्रण में आ जाएगी। यदि मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होता तो 15 दिन के भीतर कानून-व्यवस्था ठीक कर देता।

मुलायम सिंह यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते भी दिखाई दिए। मुलायम ने कहा कि नीतीश ने बिहार की सड़कें सुधार दी हैं, पटना में लूट बंद हो गई, मैं उनके काम की सराहना करता हूं। मुलायम ने कहा कि अखिलेश 15 दिनों में नीतीश कुमार जैसे बन सकते हैं, अगर वह पड़ोसी राज्य बिहार की योजनाएं यूपी में लागू कर दें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...