देहरादून से सूचना है कि एलएन शीतल को पहाड़ की शीतलता से मुक्त कर उनका रुख दिल्ली की तपती गर्मी की तरफ कर दिया गया है. संपादक के रूप में देहरादून में लंबी पारी खेलने वाले एलएन शीतल फिलहाल सहारा के नोएडा आफिस से अटैच कर दिए गए हैं. दिलीप चौबे को नया संपादक बनाए जाने की चर्चा है.
जब तक दिलीप चौबे काम नहीं संभालते हैं तब तक देहरादून का कामकाज दिनेश शास्त्री देखेंगे. एलएन शीतल पर कई तरह के आरोप लगे. खासकर राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के कर्मचारियों में उनके प्रति काफी आक्रोश था. पक्षपात और गुटबाजी से कर्मी त्रस्त थे. इसके अलावा भी कई अन्य गंभीर आरोप एलएन शीतल पर हैं. इस बारे में जब शीतल से बात की गई तो उन्होंने दस मिनट बाद बात करने की बात कहकर फोन रख दिया.
एलएन शीतल के कामकाज और कार्यकाल को लेकर आपके पास कोई खास जानकारी हो तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए या फिर bhadas4media@gmail.com पर मेल करके कह बता सकते हैं.





