लंबे समय तक आलोक मेहता के दाहिने हाथ रहे विनोद अग्निहोत्री ने अब अपना अलग रास्ता चुन लिया है. उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन किया है. पता चला है कि उनका पद कंसल्टिंग एडिटर का है. विनोद अग्निहोत्री नेशनल दुनिया में पोलिटिकल एडिटर हुआ करते थे. उसके पहले नई दुनिया में थे.
आलोक मेहता को नेशनल दुनिया से निकाले जाने की प्रक्रिया में विनोद को भी पैदल होना पड़ा था. विनोद अग्निहोत्री के अमर उजाला आने से कई तरह की चर्चाओं को बल मिल रहा है. अमर उजाला में पहले से ही कई पावर सेंटर हैं. अब विनोद अग्निहोत्री के आ जाने से एक ध्रुव और बन चुका है.





