गोरखपुर में दैनिक जागरण अन्य प्रतिद्वंद्वी अखबारों की तुलना में नम्बर एक बने रहने की कवायद कर रहा है. जिलों में प्रभारियों को बदलने के बाद गोरखपुर में भी डेस्क पर काम की जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है. देवरिया से गोरखपुर बुलाए गए देवेंद्र ओझा डेस्क पर बस्ती मंडल का कार्य देखेंगे. बस्ती से गोरखपुर बुलाए गए दिनेश कसेरा डेस्क पर गोरखपुर मंडल के जिलों की जिम्मेदारी देखेंगे.
सिटी इंचार्ज के पद से हटाए गए वागीश धर द्विेदी को क्राइम इंचार्ज बनाया गया है. एसपी सिंह को रिपोर्टिंग से हटाकर महाराजगंज डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है. रिपोर्टिंग से हटाए गए जगनैन सिंह नीटू को संतकबीर नगर डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. क्षितिज पांडेय को डेस्क से हटाकर रिपोर्टिंग में लगाया गया है. वे यूनिवर्सिटी बीट कवर करेंगे. आशीष श्रीवास्तव को कुशीनगर से बुलाकर रिपोर्टिंग में नगर निगम बीट दी गई है. नवनीत त्रिपाठी क्राइम और हेमंत पाठक मेडिकल कालेज देखते रहेंगे. इन दोनों की जगह नए रिपोर्टरों की तलाश जारी है क्यों कि दोनों का रिपोर्टिंग कार्यकाल ज्यादा हो गया है.
संपादक के खास माने जाने वाले संजय मिश्रा की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है. मिश्रा इनपुट हेड और सिटी इंचार्ज दोनों का काम देख रहे हैं. अभी हाल ही में ज्वाइन करने वाले जीतेंद्र पांडेय को सिटी इंचार्ज बनाया जा सकता है. बस्ती से बुलाए गए मनोज मिश्रा को सिटी डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है. सिटी डेस्क देख रहे डाक्टर विवेकानंद मिश्र को फर्स्ट पेज की जिम्मेदारी दी गई है. अब तक फर्स्ट पेज देख रहे राजेश शुक्ला को सिटी में बुलाया गया है.






