विभिन्न टीवी चैनलों के वितरण में दक्ष और प्रसारकों की ओर से मल्टी सिस्टम आपरेटरों (एमएसओ) और स्थानीय केबल आपरेटरों के साथ मोलभाव करने वाली चैनल वितरण कंपनियां एक नियामकीय व्यवस्था के तहत आ सकती हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण नियामक ट्राई से चैनल वितरण कंपनियों के साथ निपटने की एक व्यवस्था का सुझाव देने को कहा है। ऐसी कंपनियों पर एकाधिकार व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है क्योंकि कुछ ही कंपनियों का ज्यादातर भुगतान चैनलों पर नियंत्रण है।
एक सूत्र ने कहा कि यद्यपि ये कंपनियां टीवी चैनलों के वितरण में एक अहम भूमिका अदा करती हैं, ये न ही केबल टीवी नेटवक्र्स (नियमन) कानून और न ट्राई द्वारा जारी किसी अन्य नियमन के तहत परिभाषित हैं। सूचना एवं प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा ने ट्राई चेयरमैन राहुल खुल्लर को पत्र लिखकर ऐसी कंपनियों के लिए एक नियामकीय व्यवस्था करने पर सुझाव मांगा है। (बीएस)





