नई दिल्ली : कॉमेडी सेंट्रल के प्रसारण पर केंद्र सरकार ने रोक लगाने का निर्णय लिया है। मनोरंजन चैनल पर प्रसारित होने वाले दो कार्यक्रम 'स्टैंड अप क्लब' और 'पॉपकॉर्न 'में आपत्तिजनक चीजों व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। इन कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए आपतिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी शिकायत सरकार से की गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इन कार्यक्रमों के प्रसारण पर दस दिनों के लिए रोक लगा दी है।
इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी. मुरुगसेन और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने कहा कि अगले आदेश तक यह कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे। कम्पनी के उपाध्यक्ष के बयानों दर्ज करने के बादके तहत खंडपीठ ने यह निर्णय लिया है कि 'स्टैंड अप क्लब' और 'पॉपकॉर्न' यह दोनों ही कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे। कोर्ट का आदेश आने के बाद ही इन कार्यक्रमों के प्रसारण करने या ना करने निर्णय हो पाएगा।





