Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

राज कुंद्रा की खबर को लेकर मीडिया पर भड़क गईं शिल्‍पा शेट्टी

नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से 12 घंटे तक पूछताछ के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक, राज कुंद्रा ने आईपीएल के पिछले और मौजूदा सीजन में सट्टेबाजी की बात कबूल की है। बताया गया है कि कुंद्रा दोस्त के जरिए सट्टेबाजी करते थे। हालांकि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सफाई देते हुए बेटिंग से इनकार किया है।

नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से 12 घंटे तक पूछताछ के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक, राज कुंद्रा ने आईपीएल के पिछले और मौजूदा सीजन में सट्टेबाजी की बात कबूल की है। बताया गया है कि कुंद्रा दोस्त के जरिए सट्टेबाजी करते थे। हालांकि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सफाई देते हुए बेटिंग से इनकार किया है।

खबर आने के बाद ट्विटर पर राज कुंदरा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने मीडिया को आड़े हाथों लिया। राज कुंद्रा ने मीडिया पर भड़ास निकालते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ये भरोसा न करने लायक सूत्र हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से बात करें। मीडिया खबरों को बेचने के लिए तथ्यों को बढ़ा-चढ़ा कर क्यों पेश करता है?' राज यहीं नहीं रुके, उन्होंने थोड़ी ही देर बाद एक और ट्वीट किया, 'क्या कोई अरेस्ट वॉरंट है? मैं वापस अपने घर मुंबई में हूं। दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को काम करने दें। मीडिया अपमानजनक स्टेटमेंट देना पड़ा करे।'

ट्विटर पर राज कुंद्रा के बचाव में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी खुलकर सामने आईं हैं। उन्होंने भी मीडिया को खरी खोटी सुनाई। शिल्पा ने लिखा, 'सचमुच, प्रेस को बंद करो। देख रही हूं कि हेडलाइन बनाने के लिए मीडिया किस हद तक जा सकता है। यह परिवार के लिए चिंताजनक और परेशान करने वाला है।' शिल्पा ने मीडिया को अपने सूत्रों (पेड) के बजाय सही अधिकारियों से बात कर सही स्टोरी देने की सलाह तक दे डाली। ब्रेकिंग न्यूज चलाने वाले चैनलों को शिल्पा ने सलाह दी कि पूर्वानुमान न लगाएं। उन्होंने कहा कि वे भी दोषियों के बारे में पता लगाने के लिए उत्सुक हैं। (एनबीटी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...