सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट mib.nic.in को यूजर फ्रेंडली बनाते हुए रीलांच किया है. अब इस वेबसाइट पर और अधिक सूचना के साथ डिस्पले भी पहले से बेहतर बनाया गया है. मंत्रालय ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के वेबसाइटों को अपग्रेड किया है. अब वेबसाइट का संचालन नियमित किया जाएगा. अभी तक स्थिति यह थी कि इस वेबसाइट पर नई सूचनाएं काफी दिनों बाद अपडेट की जाती थीं, परन्तु इस बदलाव के बाद नए कंटेंट लगातार अपडेट किए जाते रहेंगे.
मंत्रलाय वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाकर आम लोगों को आसानी से सारी जानकारियां मुहैया कराना चाहता है. अक्सर मंत्रालाय को शिकायतें मिलती थीं कि वेबसाइट के कई पेज नहीं खुलते हैं और ना ही नई सूचनाएं प्रकाशित की जा रही हैं. अब वेबसाइट के होमपेज पर ताजा प्रेस रीलीज, नोटिस और सरकार के फैसले पढ़ने को मिलेंगे. इसके साथ वेबसाइट पर आईबी मिनिस्ट्री के अंतर्गत में आने वाली सभी मीडिया तथा गैर मीडिया यूनिटों के लिंक भी पब्लिश रहेंगे. फीडबैक के लिए एक फीडबैक कॉलम की सुविधा भी होगी. मिनिस्ट्री के अधिकारियों के नंबर वेबसाइट डिस्पले होंगे.






