न्यूज24 से खबर है कि सुशांत सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर कम एसोसिएट ईपी के पद पर कार्यरत थे. सुशांत ने अपनी नई पारी एनडीटीवी के साथ शुरू की है. सुशांत को यहां पर एंकर कम एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. सुशांत इसी साल मई में न्यूज 24 से जुड़े थे. वे लाइव इंडिया, जनमत और जैन टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर उजाला, देहरादून से खबर है कि यहां पर सुरेश भुटानी नए सीनियर मैनेजर के रूप में ज्वाइन करने वाले हैं. सुरेश ने कुछ दिन पहले ही नोएडा में ज्वाइन किया है. सुरेश अमर उजाला ज्वाइन करने से पहले नई दुनिया के साथ जुड़े हुए थे. भुटानी इसके पहले पीआईएल, दैनिक भास्कर, डीएनए को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नेटवर्क10, देहरादून से खबर है कि मोहक शर्मा ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां एंकर कम प्रोड्यूसर बनाया गया है. मोहक इसके पहले टीवी99 से जुड़े हुए थे.






