यूपी के रीजनल चैनलों की 22वें सप्ताह की टीआरपी आ गई है. यूपी में तीन चैनलों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा हो रही है. ईटीवी पहले नम्बर पर है. दो सप्ताह पहले जी न्यूज यूपी-यूके पहले नम्बर था. इसके पहले सप्ताह में समाचार प्लस जी न्यूज यूपी को पछाड़ते हुए दूसरे नम्बर पर पहुंच गया था.
इस सप्ताह भी इन्हीं तीनों चैनलों के बीच कड़ा प्रतिस्पर्धा है. सबसे उल्लेखनीय समाचार प्लस की उपलब्धि है. रीच में इस चैनल ने सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है. कम समय में समाचार प्लस ने अन्य कई चैनलों को पछाड़ते हुए टॉप थ्री में जमा हुआ है.
ईटीवी, जी न्यूज और समाचार प्लस के बीच पिछले कुछ सप्ताह में जोरदार मुकाबला चल रहा है. सहारा यूपी-उत्तराखंड, श्री न्यूज एवं साधना जैसे चैनल काफी पीछे हैं. इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड की स्थिति खराब है. नीचे यूपी के रीजनल चैनलों की टीआरपी…






