सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज तक न्यूज चैनल पर गत 5 जून को एक घंटे का एक स्पोर्ट्स शो जाना था, रात 9 से 10 बजे तक. मगर स्पोर्ट्स टीम की लापरवाही की वजह से शो केवल आधे घण्टे का ही जा सका. इस वजह से नाराज़ सुप्रिय प्रसाद ने अगले आदेश तक स्पोर्ट्स टीम भंग कर दी है.
बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह अब इनपुट हेड प्रबल प्रताप सिंह को रिपोर्ट करेंगी. वहीं विक्रांत गुप्ता केवल एक एंकर के तौर पर काम करेंगे. अगला आदेश आने तक टीम का कोई सदस्य स्पोर्ट्स का कोई काम नहीं करेगा. आउटपुट टीम पर अतिरिक्त भार के तौर पर अब स्पोर्ट्स बुलेटिन भी उन्हें ही निकालना होगा.






