: कानाफूसी : चर्चा है कि इण्डिया न्यूज फिर डूबता जहाज बनने जा रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि दीपक चौरसिया व राणा यशवन्त की जो नयी टीम आयी है, उसने कार्तिकेय शर्मा को 3 माह में टॉप फाईव का वादा किया था. इसके लिए खुली छूट मांगी थी. इसके बाद ये लोग अपने चहेतों को अच्छे पैकेज पर ले आये. लेकिन जब टीम कोई कमाल नहीं दिखा सकी तो कार्तिकेय ने टीम पर शिकंजा कसा. ऐसे में इन्हें जब अपना भविष्य अन्धकार में लगा तो कास्ट कटिंग का फंडा निकाल कर सभी रीजनल चैनलों से 50 रिटेनरों की छंटनी कर दी.
इस नई टीम के कारण अच्छा परफारमेंस देने वाले रीजनल चैनल अब पिछडने लगे हैं. साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गयी है. रीजनल चैनलों में कार्यरत लोगों की मई की सेलरी भी नहीं दी गयी है, जबकि नेशनल की दीपक चौरसिया की टीम को जैसे तैसे 4 जून को सेलरी दे दी गई. सभी हटाये गये रिटेनरों को अभी तक सेलरी नहीं दी गई, न ही काम करने वाले वर्तमान लोगों को. इस टीम ने यूपी में टीआरपी दिखाने के लिये रीजनल के प्लेटफार्म पर यूपी लगवा कर आकड़ेबाजी की लेकिन दर्शकों ने जब देखना बन्द कर दिया तो टीआरपी गिरने लगी. अब टीम को यह डर सताने लगा है कि कहीं उनका पत्ता साफ न हो जाय. (कानाफूसी)
चेतावनी : कानाफूसी कैटगरी की खबरें सुनी-सुनाई बातों पर आधारित होती हैं, इसलिए इनकी सत्यता की जांच के लिए अपने स्तर से भी पुष्टि कर लें.





