Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

छतरपुर के दो पत्रकारों का स्टिंग, ये है आडियो टेप (सुनें)

छतरपुर (मध्य प्रदेश) । आरसी कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर छापे की हकीकत यहां पेश है. इस स्टिंग आपरेशन से बेनकाब होंगे जिले में सक्रिय ब्लैकमेलरों का गैंग. इनसे प्रताड़ित हैं व्यापारी. वैसे तो ये दलाल हैं जो पत्रकारिता जैसे मिशन पर कालिख पोत रहे हैं, पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं. 29 मई 2013 को दोपहर दो बजे प्रकश होटल पर खाना खा रहे दो पुलिस वालों ने देखा कि एक ट्रक में से कोल्ड ड्रिंक उतर रही है तो उन्होंने एक प्रादेशिक न्यूज़ चैनल के नाम से मिलते जुलते दैनिक समाचार पत्र के ब्लैकमेलर संपादक को फोन लगाया.

छतरपुर (मध्य प्रदेश) । आरसी कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर छापे की हकीकत यहां पेश है. इस स्टिंग आपरेशन से बेनकाब होंगे जिले में सक्रिय ब्लैकमेलरों का गैंग. इनसे प्रताड़ित हैं व्यापारी. वैसे तो ये दलाल हैं जो पत्रकारिता जैसे मिशन पर कालिख पोत रहे हैं, पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं. 29 मई 2013 को दोपहर दो बजे प्रकश होटल पर खाना खा रहे दो पुलिस वालों ने देखा कि एक ट्रक में से कोल्ड ड्रिंक उतर रही है तो उन्होंने एक प्रादेशिक न्यूज़ चैनल के नाम से मिलते जुलते दैनिक समाचार पत्र के ब्लैकमेलर संपादक को फोन लगाया.

ब्लैकमेलरों का गिरोह महोबा रोड पंहुचा और आरसी कोल्ड ड्रिंक के संचालक मुकेश साहू को धमकाया और कोल्ड ड्रिंक के नकली होने की बात की. इस पर मुकेश साहू ने उन्हें सभी कागजात दिखाए. कागजों को देख कर इन ब्लैकमेलरों ने सेल्स टैक्स के बिलों में टिन नम्बर नकली हाने की बात कर मुकेश साहू को धमकाया. मामला सलटाने के एवज में चार दलालों के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की जो पांच-पांच हजार रुपये चार दलालों में बंटने थे. आरसी कोल्ड ड्रिंक के संचालक मुकेश साहू जानते थे कि वे गलत नहीं हैं और उनके सभी कागज एक नंबर में हैं. उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया.

इसके बाद चारों बौखला गये और फिर से दबाव बनाने के लिये खाद्य औषधि विभाग की टीम को नकली कोल्ड ड्रिंक की झूठी सूचना दे दी. इस पर टीम ने छापा डाल दिया. खाद्य औषधि विभाग की टीम को सब कुछ सही मिला तो उन्होंने अपनी नाक बचाने के लिए ब्रांडेड आरसी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को सैंपल के रूप में लेकर अपनी कार्यवाही की और चले गये.

मुकेश साहू उनकी धमकी के बाद जब ब्लैकमेल नहीं हुए तो ये चारों ब्लैकमेलर हताश होकर वापस चले गये. मगर उन्हें नहीं पता था कि उनकी यह करतूत मोबाइल में कैद हो गई है जिसके बारे में आप सभी मुकेश साहू से कनफर्म कर सकते हैं. आप सभी से अनुरोध है कि इस आडियो क्लिप को सुनें और ब्लैकमेलरों की आवाज को पहचानें और इन्हें बे-नकाब करें. 

इन सब के पीछे छतरपुर जिले में साधना न्यूज़ चैनल के पूर्व संवाददाता एवं न्यू साधना न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र के संपादक, भारत समाचार न्यूज़ चैनल के संवाददाता मनोज सोनी और एसएमबीसी न्यूज़ चैनल के संवाददाता एव विनर बुंदेलखंड दैनिक समाचार पत्र के संपादक राकेश रिछारिया सहित अन्य पांच पत्रकार हैं. इन दोनों की ब्लैकमेलिंग की आडियो क्लिप नीचे है. इसे सुनिए और समझिए.

छतरपुर से शीलवंत पचौरी की रिपोर्ट.


कुछ और भी (सुनें)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...