Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

चंदौली

आप के कार्यकर्ता ने कैसे खोला लैपटॉप का ‘भ्रष्‍ट’ ढक्‍कन, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जो काम पत्रकार नहीं कर पाए उसका खुलासा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमित सिंह ने कर दिखाया. लैपटॉप के पीछे चल रही धांधली का स्टिंग करके अमित ने साबित किया है कि आम आदमी पार्टी इस भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है. गौरतलब है कि अमित ने चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र में श्री सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रिसिंपल की सच्चाई सामने लाई थी. इसमें उसका एक कर्मचारी भी शामिल है.

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जो काम पत्रकार नहीं कर पाए उसका खुलासा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमित सिंह ने कर दिखाया. लैपटॉप के पीछे चल रही धांधली का स्टिंग करके अमित ने साबित किया है कि आम आदमी पार्टी इस भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है. गौरतलब है कि अमित ने चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र में श्री सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रिसिंपल की सच्चाई सामने लाई थी. इसमें उसका एक कर्मचारी भी शामिल है.

ये दोनों लोग लैपटॉप देने के बदले छात्रों से ढाई हजार रुपये वसूल रहे थे. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रिसिंपल विनय शुक्ला और एक कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज किया था. प्रिंसिपल को अरेस्‍ट कर लिया गया, परन्‍तु कर्मचारी अब भी फरार है. श्री सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के 48 छात्रों को लैपटॉप मिले. स्कूल के प्रिसिंपल ने इसके वितरण के एवज में प्रति लैपटॉप ढाई हजार रुपए वसूले.

नई टेक्‍नालजी आने के बाद अब लोग मीडिया और पत्रकारों के भरोसे नहीं रह गए हैं. सोशल मीडिया और नई तकनीक ने आम लोगों को भी पत्रकार बना दिया है, जो अपने तरीके से भ्रष्‍टाचार का खुलासा कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमित ने जो कर दिखाया यह काबिले तारीफ है. पत्रकारों को इस भ्रष्‍टाचार का पता नहीं चला लेकिन अमित ने स्टिंग करके एक बड़े भ्रष्‍टाचार का भंडाफोड़ कर दिया. अगर सही तरीके से जांच की जाए तो कई सफेदपोश भी इसकी चपेट में आएंगे. आप भी देखिए इस पूरे मामले का स्टिंग वीडियो..

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/722/news-incident-event/laptop-dene-ke-liye-rishwat-liya.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...