आई नेक्स्ट, लखनऊ से खबर है कि यहां के खराब माहौल के चलते इस्तीफा देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. दिलीप मिश्रा के बाद दो और महिला पत्रकारों ने टैबलाइड को बाय कर दिया है. आई नेक्स्ट में सब एडिटर के पद पर कार्यरत प्रभात दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी लखनऊ में ही अमर उजाला के साथ शुरू कर रही हैं. उन्हें अमर उजाला में भी सब एडिटर बनाया गया है. प्रभात लंबे समय से आई नेक्स्ट के साथ जुड़ी हुई थीं.
आई नेक्स्ट से इस्तीफा देने वाली दूसरी पत्रकार जेबा हसन हैं. इनके बारे में भी खबर आ रही है कि ये भी अमर उजाला ज्वाइन करने वाली हैं. फिलहाल जेबा नोटिस पीरियड पर चल रही हैं. इसके बाद वे अपनी नई पारी शुरू कर देंगी.






