दैनिक भास्कर, पत्रिका तथा दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संस्करण में लंबे समय तक काम कर चुके भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पैगवार ने सांध्य दैनिक अग्निबाण ज्वाइन कर लिया है. उन्हें अखबार में रिपोर्टिंग टीम का हेड बनाया गया है. सभी रिपोर्टर उन्हें रिपोर्ट करेंगे. उज्जैन और भोपाल से प्रकाशित अग्निबाण जल्द ही जबलपुर और ग्वालियर से भी प्रकाशित होने वाला है. संभावना है कि कई और पत्रकार अग्निबाण से जुड़ सकते हैं.
दैनिक जागरण, मुगलसराय से खबर है कि कम्प्यूटर ऑपरेटर जय किशन ने इस्तीफा दे दिया है. वे इंचार्ज के व्यवहार से परेशान थे. सूत्रों का कहना है कि उन्हें मूल काम से ज्यादा चाय पान मंगाने के काम में इस्तेमाल किया जाता था. मात्र डेढ़ हजार रुपये में काम करने वाले जयकिशन ने इसके बाद संस्थान को बाय कर दिया. अखबार की स्थिति यह है कि यहां दूसरे काम और कम पैसों के चलते कोई ऑपरेटर टिकना नहीं चाहता है. साथ ही इंचार्ज का व्यहार जले पर नमक छिड़कने का काम करता है.






