अमर उजाला, बरेली से खबर है मनीष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर समाचार संपादक के पद पर कार्यरत थे. वे जल्द ही अपनी नई पारी लखनऊ में नवभारत टाइम्स से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां असिस्टेंट एडिटर बनाया जा रहा है. संभावना है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर वे अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे. प्रबंधन ने लखनऊ में टीम को मजबूत करने के लिए मनीष को अपने साथ जोड़ा है. वे लंबे समय तक लखनऊ में पत्रकारिता कर चुके हैं, लिहाजा यहां के मिजाज से अच्छी तरह से परिचित हैं.
मनीष शर्मा अपने डेढ़ दशक लंबे करियर की शुरुआत लखनऊ में ही दैनिक जागरण के साथ की थी. वे लंबे समय जागरण में काम करने के बाद हिंदुस्तान, लखनऊ के साथ जुड़ गए. यहां कई डेस्कों के इंचार्ज रहे. प्रबंधन ने इनकी प्रतिभा को देखते हुए इन्हें डीएनई बनाया. बाद में ये हिंदुस्तान छोड़कर अमर उजाला, कानपुर में एनई के पद पर ज्वाइन कर लिया. कुछ समय पहले इनका तबादला कानपुर से बरेली के लिए किया गया था. मनीष की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है.






