उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के सामने एन-एच 2 पर मुगलसराय के भारत पेट्रोलियम डीपो से डीजल लोड कर रांग साइड से वाराणसी की ओर जा रहा एक टैंकर वाराणसी की तरफ से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंकर का ड्राइवर टक्कर के बाद टैंकर में ही स्टेयरिंग के बीच में बुरी तरह फंस गया।
वह इस तरह से फंस गया था कि हिल डुल भी नहीं सकता था। टैंकर लगभग दो घंटे तक निरीह तरीके से मौत और जिंदगी के आगोश फंसा रहा। दो घंटे की रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के बनारस के निजी हास्पीटल में भेजा गया है।

दरअसल मुगलसराय के भारत पेट्रोलियम का टैंकर शनिवार को वाराणसी की तरफ जाने के लिए गोधना गांव के सामने रांग साइड से हाइवे पर चढ़ रहा था कि इसी बीच सामने से तेज गति से आर ही ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
आवाज और शोर सुनकर देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोग घटना स्थल की और दौड़ पड़े। इस टक्कर में ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि टैंकर का ड्राइवर स्टेयरिंग के बीच में बुरी तरह फंस गया। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे निकालने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस के आने बाद क्रेन की मदद से लगभग दो घंटे बाद अंततः जीवित निकाल लिया गया।
चंदौली से संतोष जायसवाल की रिपोर्ट.





