Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

भारत में नौकरी चेंज करने को तैयार है हर चौथा आदमी

नई दिल्ली: रोजगार बाजार में तेजी के रुख के बीच वैश्विक स्तर पर नौकरी बदलने को उत्सुक कर्मचारियों के अनुपात के मामले में भारत सबसे ऊपर है। एक सर्वेक्षण के अनुसार देश में प्रत्येक चार में से एक कर्मचारी नौकरी बदलने को तैयार बैठा है। वैश्विक मानव संसाधन एवं प्रबंधन सलाहकार कंपनी हे ग्रुप द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, वेतन पैकेज को लेकर असंतोष तथा करियर के मकसद से भारतीय कर्मचारी नौकरी बदलना चाहते हैं।

नई दिल्ली: रोजगार बाजार में तेजी के रुख के बीच वैश्विक स्तर पर नौकरी बदलने को उत्सुक कर्मचारियों के अनुपात के मामले में भारत सबसे ऊपर है। एक सर्वेक्षण के अनुसार देश में प्रत्येक चार में से एक कर्मचारी नौकरी बदलने को तैयार बैठा है। वैश्विक मानव संसाधन एवं प्रबंधन सलाहकार कंपनी हे ग्रुप द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, वेतन पैकेज को लेकर असंतोष तथा करियर के मकसद से भारतीय कर्मचारी नौकरी बदलना चाहते हैं।

हे ग्रुप ने सेंटर फॉर इकनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च के साथ मिलकर यह सर्वेक्षण किया है। इसमें यह तथ्य सामने आया है कि अगले पांच साल में 2012 की तुलना में वैश्विक स्तर पर 4.9 करोड़ और कर्मचारी कंपनी बदलेंगे। आर्थिक एवं श्रम बाजार में सुधार की वजह से कर्मचारी नौकरी बदल रहे हैं। सर्वेक्षण में बताया गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इस साल सबसे ज्यादा कर्मचारी नौकरी बदलेंगे। इस क्षेत्र में कर्मचारियों के नौकरी बदलने की दर सबसे अधिक रहेगी।

भारत में 2013 में संगठित क्षेत्र में कर्मचारियों के नौकरी बदलने की दर 26.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वैश्विक स्तर पर नौकरी बदलने की सबसे ऊंची दर है। 2014 में यह दर और बढ़कर 27.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

हे ग्रुप इंडिया के लीडरशिप एंड टैलंट प्रैक्टिस लीडर मोहनीश सिन्हा ने कहा, गलती मत कीजिए। हम कर्मचारियों के नौकरी बदलने के रुख को झेलने जा रहे हैं। भारत में कंपनियों को कर्मचारियों को रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। करीब 55 फीसदी भारतीय कर्मचारियों ने अपने वेतन आदि को लेकर एक प्रकार से असंतोष जताया है। वहीं, 37 प्रतिशत कर्मचारी मौजूदा कंपनी में अपने करियर के उद्देश्य को लेकर आशंकित हैं। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...