दिल्ली में मीडिया स्टडीज ग्रुप एक शोध संस्था है और यह शोध की दो पत्रिकाएं जन मीडिया (हिन्दी) और मास मीडिया (अंग्रेजी) अप्रैल 2012 से हर महीने प्रकाशित कर रही है। ग्रुप अपने एक नये शोध के लिए आप सभी से मदद चाहता है। हम यह जानकारी एक जगह जमा करना चाहते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ वर्षों में कितने टीवी चैनल बंद हुए।
कृपया निम्म सूचनाएं दे सकें तो इस शोध को पूरा करने में मदद मिलेगी।
1- चैनल का नाम
2- चैनल के प्रसाऱण का मुख्यालय
3- चैनल का लाइसेंस किस कंपनी के नाम था
4- चैनल चलाने वाली कंपनी व व्यक्ति का नाम
4- चैनल किस वर्ष बंद हुआ या प्रसारण स्थगित किया गया
5- चैनल में काम करने वाले पत्रकारों व गैर पत्रकारों की संख्या
6- चैनल की टीम यथावत रही लेकिन चैनल को नये नाम से चलाया गया.
7- चैनल की भाषा
8- समसामयिक व समाचार चैनल था या गैर समाचार चैनल
9- चैनल के प्रबंधन के दूसरे पेशे…
कृपया उपरोक्त सूचनाएं यथाशीध्र हमें इन मेल पते पर भेज सकते हैं.
वेबसाईट http://mediastudiesgroup.org.in/
प्रेस रिलीज





