Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बेवफाई ने जिया को मार डाला! सुसाइड नोट से बढ़ सकती हैं सूरज पंचोली की मुश्किलें

मुंबई : अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री जिया खान का सुसाइड लेटर मिला है। जिया का परिवार यह सुसाइड लेटर पुलिस को सौंपेगा। जिया का यह सुसाइड लेटर छह पन्नों का है। जिया ने अपने लेटर में प्यार में मिले धोखे को खुदकुशी की वजह बताया है।

मुंबई : अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री जिया खान का सुसाइड लेटर मिला है। जिया का परिवार यह सुसाइड लेटर पुलिस को सौंपेगा। जिया का यह सुसाइड लेटर छह पन्नों का है। जिया ने अपने लेटर में प्यार में मिले धोखे को खुदकुशी की वजह बताया है।

माना जा रहा है कि अगर पुलिस को इसमें सूरज पंचोली का नाम मिला तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिया के आत्‍महत्‍या करने से पहले उनके प्रेमी सूरज से ही आखिरी बार बात हुई थी। फिल्म ‘निशब्द’ से अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जिया ने गत सोमवार रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिया के मां ने पुलिस को बताया, जिया एक दिन पहले हैदराबाद से लौटी थी, इंटीरियर डिजाइनर के लिए ऑडिशन में सेलेक्शन न होने से डिप्रेशन में थी। जिया को उसे आखिरी बार चचेरे भाई देखा था।

जिया खान जुहू में सागर संगीत नाम की इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। जिया की मां भी उनके साथ इसी फ्लैट में रहती थीं। मुंबई पुलिस के मुताबिक जिया ने जिस समय खुदकुशी की उस समय रात के करीब 10.45 बजे होंगे। जिया की मां घर में नहीं थीं। जिया फ्लैट में अकेली थी। कुछ देर में जब जिया की मां लौटकर आईं। कमरे के अंदर पंखे से जिया की लाश झूल रही थी। जिया ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी थी।

जिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक निजी कारणों से वह पिछले काफी समय से टेंशन में थी। एक्टिंग में वापसी के लिए वह कोशिश कर रही थी। अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर वह फिल्म निर्माताओं से मुलाकात भी कर रही थी। जिया ने 23 मई को आखिरी टि्वट किया था। इसमें लिखा था कि माफ करना, कुछ समय के लिए टि्वटर पर नहीं दिखूंगी। थोड़ा सा ब्रेक ले रही हूं। अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए इस तरह के ब्रेक लेना जरूरी होता है।

जिया को नफीसा खान के रूप में जाना जाता था। उनकी परवरिश इंग्लैण्ड में हुई थी। जिया ने रामगोपाल वर्मा की विवादास्पद फिल्म ‘निशब्द’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। मार्च 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन जिया को उनके विश्वास, शैली और सेक्स अपील के लिए पहचान मिली थी। उन्हें फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित किया गया था।

इसके बाद वह आमिर खान के साथ ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘गजनी’ में नजर आईं। यह निर्देशक की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक था। बाद में वह साजिद खान की 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में सह अभिनेत्री के रूप में नजर आईं। यह उनकी अंतिम फिल्म थी। (जी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...