लुधियाना से खबर है कि दैनिक भास्कर में चीफ रिपोर्टर रह चुके गौतम जालंधरी दैनिक जागरण जाने की तैयारी में है। जालंधरी से नाखुश प्रबंधन उन्हें चलता कर देना चाह रहा था। पहले जालंधरी को चीफ रिपोर्टर से हटा कर बीट दे दी गई थी। इसका कोई असर नहीं पड़ा तो प्रबंधन ने उन्हें लुधियाना से रांची ट्रांसफर के आर्डर थमा दिए थे। इसके बाद से गौतम जालंधरी मेडिकल लीव पर हैं। पता चला है वह जालंधर जा कर जागरण के चीफ जनरल मैनेजर निशिकांत ठाकुर से मिल कर आए हैं।
निशिकांत जी गौतम जालंधरी को लेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने गौतम जालंधरी के साथ गए मनु पाल शर्मा को रख लिया लेकिन गौतम जालंधरी को लालीपाप दे दिया। बार बार संपर्क करने पर उन्होंने जालंधरी को रिपोर्टिंग में लेने से साफ़ मना कर दिया है। उन्होंने गौतम जालंधरी को डेस्क पर आने का ऑफर दिया है। देखना है कि गौतम जालंधरी डेस्क पर ज्वाइन करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं। गौतम जालंधरी को जागरण ने 2008 में प्रदीप ठाकुर के साथ चलता किया था। (कानाफूसी)






