Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नक्सलियों ने उनको गोली नहीं मारी जिन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था

सलवा जुडूम के नेता और बीजापुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ने नक्सल अटैक को लेकर लंबी बातचीत की है. अजय सिंह कांग्रेस नेताओं के उस काफिले में शामिल थे जिन पर नक्सलियों ने अटैक कर कर्मा, पटेल समेत कई लोगों को मार दिया था. अजय सिंह का कहना है कि नक्सलियों ने सिर्फ उन्हीं को मारा जो संघर्ष कर रहे थे. जिन लोगों ने सरेंडर कर दिया, उनको नहीं मारा. सलवा जुडूम के नेता अजय सिंह जो खुद भी नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं, ने यह भी बताया कि जब नक्सली गए तो सबसे पहले आईबीसी-24 के संवाददाता नरेश मिश्र मौके पर पहुंचे जिसके बाद सरेंडर किए लोगों की जान में जान आई और सभी लोग हिम्मत बांधते हुए उठकर पैदल चलते हुए दर्भा थाना पहुंचे. अजय सिंह के शब्दों में पूरी कथा यूं है…

सलवा जुडूम के नेता और बीजापुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ने नक्सल अटैक को लेकर लंबी बातचीत की है. अजय सिंह कांग्रेस नेताओं के उस काफिले में शामिल थे जिन पर नक्सलियों ने अटैक कर कर्मा, पटेल समेत कई लोगों को मार दिया था. अजय सिंह का कहना है कि नक्सलियों ने सिर्फ उन्हीं को मारा जो संघर्ष कर रहे थे. जिन लोगों ने सरेंडर कर दिया, उनको नहीं मारा. सलवा जुडूम के नेता अजय सिंह जो खुद भी नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं, ने यह भी बताया कि जब नक्सली गए तो सबसे पहले आईबीसी-24 के संवाददाता नरेश मिश्र मौके पर पहुंचे जिसके बाद सरेंडर किए लोगों की जान में जान आई और सभी लोग हिम्मत बांधते हुए उठकर पैदल चलते हुए दर्भा थाना पहुंचे. अजय सिंह के शब्दों में पूरी कथा यूं है…

हमारा क़ाफ़िला दर्भा घाटी में ठीक साढ़े तीन बजे पहुंचा. कुछ फूटने की आवाज़ आई तो क्लिक करें महेंद्र कर्मा जी ने कहा लगता है कि केशलूर के उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत में पटाख़े फोड़ रहे हैं. उसी बीच हमारी गाड़ी ने जैसे ही पहला मोड़ पार किया तो गाड़ी पर तीन से चार गोलियां आकर लगीं. मैंने उनसे कहा, "भैय्या ये पटाख़े नहीं, गोलियां चल रहीं हैं." हमारे पास ये गुंजाइश नहीं थी कि हम गाड़ी को वापस मोड़ लें और पीछे की तरफ़ भागें क्योंकि क़ाफ़िले में एक के पीछे एक, कई गाड़ियां थीं. हमने पीछे मुड़ने के बजाए आगे बढ़कर निकल जाने का फ़ैसला लिया.

मगर नक्सलियों ने पूरे इलाक़े को इस तरह ज़बरदस्त तरीक़े से अपने नियंत्रण में कर रखा था कि हमारे क़ाफ़िले की सभी गाड़ियाँ एक-दूसरे से टकरा-टकरा कर एक जगह खड़ी हो गईं. उसके बाद नक्सलियों ने गाड़ियों पर सौ से ज़्यादा राउंड गोलियां चलायीं. जिसको जैसे बचने का मौक़ा मिला, उसने वैसी कोशिश की. लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से कूदकर सड़क पर लेट गए. कुछ चट्टानों के पीछे छुप गए. उनमें से मैं भी एक था. मैं गाड़ी से कूद गया. सड़क से मुश्किल से ढाई से तीन मीटर की दूरी पर एक चट्टान थी. मैं, सत्तार अली और रायपुर के एक बुज़ुर्ग नेता – हम तीनों उस चट्टान के पीछे जा छुपे.

इस बीच नक्सली लगातार गोलियां चलाते रहे. लगभग पांच से छह बजे के बीच जहाँ पर हम छुपे थे वहां नक्सली लगातार हथगोले फ़ेंक रहे थे. एक हथगोला हमारे चट्टान के ऊपर फटा. दूसरा हमारे ऊपर आकर गिरा. मगर, वो फटा नहीं. मैंने उस हथगोले को जल्दी से उठाकर दूर फ़ेंक दिया. वो फिर भी नहीं फटा. उसके बाद नक्सलियों ने आवाज़ देना शुरू किया कि आपलोग चारों तरफ़ से घिरे हुए हैं और बचने का कोई रास्ता नहीं है. वो कह रहे थे "सरेंडर करो, सरेंडर करो".

पहले ये आवाज़ें दूर से आ रहीं थीं. मगर बाद में लगा कि वो पास आ गए हैं. महेंद्र कर्मा जी के निजी सुरक्षा अधिकारी सियाराम ने अकेले नक्सलियों से लोहा लिया और 3.30 बजे से लेकर छह बजे तक उन्होंने गोलियां चलाते हुए नक्सलियों को सड़क तक आने से रोके रखा. जब सियाराम घायल हो गए उसके आधे घंटे के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर उस जगह, जहाँ हम छुपे हुए थे, अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. चार विशेष पुलिस अधिकारी उनकी गोलियों के शिकार हुए और वहीं मारे गए.

तब मैंने सत्तार अली को कहा कि अब हमारे बचने की कोई उम्मीद नहीं है और हमें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए. लेकिन आत्मसमर्पण करने के लिए हम हिम्मत नहीं जुटा पाए क्योंकि मैं, सत्तार और विक्रम मडावी क्लिक करें सलवा जुडूम के नेता रहे हैं. हम पहले से ही नक्सलियों के निशाने पर थे. हमने सोचा कि अब जब मरना तय है तो फिर समर्पण क्यों करें. यहीं आकर मारने दो नक्सलियों को.

इस बीच मैंने यह भी सोचा कि चट्टान से निकलकर खाई के रास्ते भाग निकला जाए. मैंने कोशिश भी की. मगर तभी मेरी नज़र सड़क पर खड़े तीन हथियारों से लैस नक्सलियों पर पड़ी. उन्होंने कहा अब भागने का कोई मौक़ा नहीं है. वो आधी हिंदी आधी तेलगु में बोल रहे थे कि हम आत्मसमर्पण कर दें. मैंने उनकी बात नहीं मानी और फिर से उसी चट्टान के पीछे आ छिपा. कुछ ही देर में मैंने देखा कि महेंद्र कर्मा खड़े हुए और बोले "यार मत मारो. मत मारो. मैं महेंद्र कर्मा हूँ. तुमको महेंद्र कर्मा की तलाश है तो मैं महेंद्र कर्मा हूँ."

उसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी पूरी तरह बंद कर दी. मगर पांच से दस मिनट के बाद फिर गोली चलने की आवाज़ आई. तब हमने आपस में कहा कि शायद उन्होंने महेंद्र कर्मा जी को मार दिया है. फिर नक्सली जवानों के हथियार लूटने आए. जब वे हथियार लूटकर वापस जा रहे थे तो उनकी नज़र हम पर पड़ी और उन्होंने बंदूकें तानकर पूछा, "तुम लोग पुलिस वाले हो क्या ?"

हम लोगों नें हाथ ऊपर उठा दिए और कहा कि हम पुलिस वाले नहीं हैं. तब उन्होंने कहा, "ठीक है वहीं पर लेटे रहो". जब उन लोगों ने जवानों के सारे हथियार लूट लिए तो उन्होंने हमसे कहा, "चलो तुम लोग भी चलो. सरेंडर करो". हमने क्लिक करें आत्मसमर्पण किया. जब वे हमें लेकर गए तो मैंने देखा कि मेरे कुछ चालीस से पचास साथी रोड से महज़ पचास मीटर की दूरी पर एक पहाड़ी के पास उलटे लेटे हुए थे. हमें भी वहां ले जाकर उलटा लिटा दिया गया.

उसी बीच एक नक्सली नेता ने आकर पूछा, "इसमें नंदकुमार पटेल कौन है ? महेंद्र कर्मा का लड़का कौन है?" हमने कहा कि इस समूह में वे दोनों नहीं हैं. 'वॉकी-टॉकी' लिए हुए एक नक्सली ने किसी विनोद नाम के अपने नेता से बात की और कहा कि

नक्सल हमले के दौरान कांग्रेस काफिले में शामिल रहे अजय सिंह की जुबानी हमले की कहानी

नक्सल हमले के दौरान कांग्रेस काफिले में शामिल रहे अजय सिंह की जुबानी हमले की कहानी

पटेल और कर्मा के पुत्र वहां नहीं हैं. फिर वो कहने लगे देखो तुम्हारा नेता महेंद्र कर्मा अब मारा गया है. फिर हमने देखा कि कर्मा जी के शव के पास इकठ्ठा होकर पहले उन्होंने नारा लगाया और फिर नाचना गाना शुरू कर दिया.

दस से पंद्रह मिनट के बाद उनकी आवाज़ें बंद हो गईं. ज़मीन पर लेटे हुए हम सभी लोगों ने धीरे-धीरे अपना सिर उठाया और देखा कि वहां नक्सली मौजूद नहीं हैं. मगर हममें से किसी की हिम्मत नहीं थी कि हम उठकर सड़क की तरफ़ आ पाते. फिर कुछ देर में वहां आईबीसी-24 के संवाददाता नरेश मिश्र पहुंचे. तब हमारी हिम्मत बंधी और हम फिर उठकर पैदल चलते हुए दर्भा थाना पहुंचे. मगर एक बात है नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने वाले किसी भी इंसान को गोली नहीं मारी. चाहे वो नेता हों या फिर सुरक्षा बल के जवान. जो जवान मारे गए वो संघर्ष के दौरान मारे गए. जिन्होंने ख़ुद समर्पण किया उन्हें नक्सलियों ने छोड़ दिया. (साभार- बीबीसी)


इसे भी पढ़ें–

इस जांबाज पत्रकार के हिस्‍से आती है कवरेज की जांच, माओवादियों से रिश्तों के आरोप!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...