बिलासपुर: पत्रकार स्व. सुशील पाठक की मृत्यु के एक वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर के सैकड़ों पत्रकारों सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्र के लोगों ने स्व. पाठक को दो मिनट का मौन रखकर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर स्व. पाठक की पत्नी संगीता पाठक, नगर निगम मेयर वाणी राव, कांग्रेस नेता अनिल टाह, पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर, उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, दैनिक भास्कर बिलासपुर के संपादक मनीष दवे, रविवार डॉट कॉम के संपादक आलोक प्रकाश पुतुल, समाजसेवी बेनी गुप्ता, पत्रकार रुद्र अवस्थी, यशवंत गोहिल, श्रीहर्ष पांडेय, राजेश दुआ, रमन दुबे सहित सैकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी जनों ने श्रद्धांजलि दी एवं स्व. पाठक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की.






