लखनऊ : नव भारत टाइम्स ने अमर उजाला लखनऊ में सेंध लगा दी है। यहां के दो रिपोर्टर नभाटा के पाले में जा खड़े हुए हैं, इनमें से एक राज्य ब्यूरो से हैं और दूसरे सिटी टीम के हिस्सा हैं। राज्य ब्यूरो से जिन्हें नभाटा ने तोड़ा है, वह दैनिक जागरण के ही प्रोडेक्ट हैं और अरसे से स्वास्थ्य महकमे की बीट देखते आ रहे हैं।
शेखर त्रिपाठी के जमाने में उनका तबादला रांची कर दिया गया था तो उन्होंने जागरण से इस्तीफा दे दिया था। वाया हिन्दुस्तान वह इस वक्त अमर उजाला पहुंचे में काम कर रहे थे। नभाटा से जुड़ने वाले अमर उजाला के दूसरे रिपोर्टर शिक्षा बीट देखते हैं। सूत्रों के अनुसार अमर उजाला के यह दोनो रिपोर्टर शनिवार को नभाटा की एडोटिरयल मीटिंग में सुधीर और नदीम को रिपोर्ट किए हैं। नभाटा इससे पहले अमर उजाला के एक समाचार सम्पादक को अपने पाले में कर चुका है।





