ईटीवी नेटवर्क में बुलेटिन प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत राजेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे हैदराबाद में पदस्थ थे. वर्ष 2008 से राजेश ईटीवी में कार्यरत थे. बांका, बिहार के रहने वाले राजेश नई पारी की शुरुआत कहां करने जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है. तर्कशील और वाकपटु राजेश ने ईटीवी से अपने इस्तीफे के बारे में अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखकर अपने जानने-चाहने वालों को सूचित कर दिया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





