Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सहारा रिफंड मामले में सेबी के सामने बड़ी समस्‍या

कोर्ट के आदेश के बाद बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों को करीब 24 हजार करोड़ रुपये की राशि वापस करने की पिछले महीने प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद सेबी के रकम वापसी के लिए बड़ी भारी तादाद में निवेशकों के आवेदन जमा हो गए हैं।

कोर्ट के आदेश के बाद बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों को करीब 24 हजार करोड़ रुपये की राशि वापस करने की पिछले महीने प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद सेबी के रकम वापसी के लिए बड़ी भारी तादाद में निवेशकों के आवेदन जमा हो गए हैं।

सेबी के लिए इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ज्यादातर आवेदनों में जरूरी कागजात व विवरण नहीं दिए गए हैं। ऐसे में उसके लिए इन मामलों का निस्तारण कर पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। मामले से जुड़े सेबी के सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर आवेदनों में वापसी (रिफंड) की रकम जमा कराने के लिए आवेदकों ने अपने बैंक खाते का कोई विवरण नहीं दिया है।

इसके अलावा पैन व पते के प्रमाण (एड्रेस प्रूफ) जैसे जरूरी विवरण भी रकम वापसी के ज्यादातर आवेदनों में नदारद हैं। हालांकि पैन नंबर की जानकारी केवल उन ही आवेदकों के लिए जरूरी है, जो वापसी की रकम से स्रोत से कर कटौती (टीडीएस) से बचना चाहते हैं, जबकि खाते का विवरण सभी आवेदकों के लिए जरूरी है।

केवल वास्तविक निवेशकों को ही रकम मिले यह सुनिश्चित करने के लिए सेबी ने सीधे खाते में रकम डालने का प्रावधान रखा है। इसलिए रकम वापसी के लिए निवेशक का बैंक खाता होना व उसका विवरण सेबी को दिया जाना जरूरी है। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...