: कानाफूसी : दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में सोमवार की रात संस्थान के दो वरीय साथियों में झड़प होने की सूचना है. मिली सूचना के अनुसार आउटपुट हेड मो. अखलाक से प्रादेशिक प्रभारी जब समाचार के सम्बन्ध में विचार विमर्श के लिए पहुंचे तो बातों बातों में विवाद शुरू हो गया. दोनों एक दूसरे को गरियाने-देख लेने की धमकी देने लगे. कहने वाले कहते हैं कि जूतेबाजी भी हुई.
यह सब कुछ संपादकीय प्रभारी की मौजूदगी में हुआ. बाद में विभाग के अन्य सहयोगियों ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हुआ. संपादकीय विभाग के लोगों ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि कार्यालय की वस्तुस्थिति से वरीय अधिकारियों एवं मालिकानों को अवगत कराया जाएगा.






