जालौन जनपद में रविवार को सम्पन्न हुए उपजा के चुनाव में युवा पत्रकार संजीव श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया. उन्हें उपजा के सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से जिलाध्यक्ष चुना. रविवार को चुनाव अधिकारी अयोध्या प्रसाद गुप्त "कुमुद" की देख रेख में उरई के मंडपम सभागार में चुनाव कराया गया. इसमें जिले के उपजा के सभी सदस्य मौजूद थे.
संजीव युवा पत्रकार हैं और वह अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर भी हैं. वह अमर उजाला से वर्षों से जुड़े हुए हैं. उन्हें एक सप्ताह में नई कार्यकारणी घोषित करने के लिए भी कहा गया है. जिलाध्यक्ष बनने के बाद संजीव ने कहा उन्हें जो मौका दिया गया है उसका वह जिम्मेदारी से निर्वाह करेंगे. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान के लिए वह आगे बढ़कर आयेंगे. साथ ही ग्रामीण स्तर के पत्रकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे.





