Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, बनारस में पेजीनेटरों का टोटा, दो गए अमर उजाला

दैनिक जागरण, बनारस में पेज मेकिंग को लेकर हालात खराब हैं. यहां पेजीनेटरों का टोटा पड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि जीएम के तानाशाही रवैये के चलते यहां ज्‍यादातर कर्मचारी टिकते ही नहीं हैं. पेजीनेटर के पद पर कार्यरत अरविंद तिवारी तथा कैलाश पांडेय इस्‍तीफा देकर अमर उजाला चले गए. दोनों लंबे समय से यहां कार्यरत थे, लेकिन हर बात पर जीएम अंकुर चड्ढा द्वारा यह धमकी दिए जाने, कि दो मिनट में निकाल दूंगा, से ये परेशान हो चुके थे.

दैनिक जागरण, बनारस में पेज मेकिंग को लेकर हालात खराब हैं. यहां पेजीनेटरों का टोटा पड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि जीएम के तानाशाही रवैये के चलते यहां ज्‍यादातर कर्मचारी टिकते ही नहीं हैं. पेजीनेटर के पद पर कार्यरत अरविंद तिवारी तथा कैलाश पांडेय इस्‍तीफा देकर अमर उजाला चले गए. दोनों लंबे समय से यहां कार्यरत थे, लेकिन हर बात पर जीएम अंकुर चड्ढा द्वारा यह धमकी दिए जाने, कि दो मिनट में निकाल दूंगा, से ये परेशान हो चुके थे.

सूत्रों का कहना है कि जीएम के इस रवैये से नाराज तमाम पेजीनेटर मौका तलाश रहे हैं. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक और पेजीनेटर विजय यादव भी किसी वरिष्‍ठ के रवैये से नाराज होकर चला गया. दो दिन से वो कार्यालय नहीं आ रहा है. उसे मनाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि संपादक आशुतोष शुक्‍ल संपादकीय के अलावा और किसी मामले में हस्‍तक्षेप नहीं करते हैं, लिहाजा अंकुर को आईटी, मशीन और तमाम विभागों के कर्मचारियों को बात बात पर बेइज्‍जत करने की छूट मिल जाती है.

बताया जा रहा है कि हर किसी को दो मिनट में निकाल बाहर करने की धमकी दी जाती है. कई विभागों के कर्मचारी जीएम के इस रवैये से नाराज हैं तथा यहां से निकलने का मौका तलाश रहे हैं. अभी हाल ही में पेजीनेटरों की कमी के चलते अखबार में गड़बडि़यां भी जाने लगी हैं. इसी तरह मुगलसराय कार्यालय का भी एक ऑपरेटर इंचार्ज के व्‍यवहार से नाराज होकर चला गया. बताया जा रहा है कि कम पैसे में अत्‍यधिक शोषण के चलते कोई कर्मचारी यहां टिकना ही नहीं चाहता है. सब बस मजबूरी में काम कर रहे हैं.

जीएम के व्‍यवहार से नाराज पेजीनेटरों के जाने के बाद अब जागरण में पेजीनेटरों का टोटा पड़ा हुआ है. इसे देखते हुए जीएम ने दैनिक जागरण में ही पेजीनेटरों की आवश्‍यकता का विज्ञापन प्रकाशित करवाया. सूत्र बता रहे हैं कि अभी तक कोई काम का पेजीनेटर दैनिक जागरण से जुड़ नहीं पाया है. और जिस तरह की स्थिति है उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि नवसिखिए ही अखबार से जुड़ेंगे. काम जानने वाले जागरण की कार्यप्रणाली के चलते शायद ही अखबार ज्‍वाइन करे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...