गुवाहाटी : फ्रीलांस पत्रकार मुबीना अख्तर को आरएन बरुवा तथा दैनिक असम के स्टाफ रिपोर्टर अरूप सांडिल्य को प्रतिभा बरुवा स्मृति रिपोर्टिंग पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 21 दिसंबर को उजानबाजार स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित एक समारोह में दोनों पत्रकारों को पुरस्कार भेंट किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में नगद 25 हजार रुपया और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा।
दैनिक असम के पूर्व संपादक डीएन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राज्य के सूचना आयुक्त मोहन चंद्र मालाकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मालूम हो कि पर्यावरण, पर्यटन, प्रकृति संरक्षण एवं गरीब और असहायों के उत्थान के विषय पर बेहतर रिर्पोटिंग के लिए अंग्रेजी दैनिक असम ट्रिब्यून के पूर्व संपादक और उनकी पत्नी प्रतिभा बरुवा की स्मृति में यह पुरस्कार दिया जाता है।
गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट






