गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिला मुख्यालय से दैनिक जागरण के जरिए अपनी दैनिक अखबारों की पत्रकारिता शुरू करने वाले गौरव नौडियाल ने अब अमर उजाला का दामन थाम लिया है. उन्होंने पिछले दिनों ही जागरण को बाय बाय कहा था. 23 वर्षीय गौरव अमर उजाला, देहरादून संग अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे है. सोमवार से उन्होंने अमर उजाला के लिए काम करना शूरू कर दिया है. उनको नगर निगम और स्पोर्ट्स की बीट दी गई है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





