लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल यादव ने दी पायोनियर अखबार से इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत लखनऊ से ही प्रकाशित होने जा रहे नवभारत टाइम्स के साथ की है. अनिल दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे अखबारों में कई शहरों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं. वे कई वर्षों से पायनियर में कार्यरत थे.
पायनियर की खस्ता हालत के कारण वहां से ठीकठाक पत्रकारों का लगातार पलायन जारी है. अनिल के आने से नवभारत टाइम्स की एडिटोरियल टीम काफी मजबूत हुई है. अनिल दमदार लेखनी वाले पत्रकार हैं. उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें एक यात्रा वृत्तांत और एक उपन्यास है.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती हैं.





