Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दिलीप अवस्‍थी जागरण के रिपोर्टरों को सिखा रहे लायल्टी!

लखनऊ :  दैनिक जागरण, लखनऊ के रेजीडेंट एडीटर दिलीप अवस्‍थी जो खुद कई बार पाला बदल चुके हैं, अपने रिपोर्टरों को अब लायल्टी सिखा रहे हैं. दिलीप शुक्ला जागरण से पहले टाइम्‍स आफ इंडियां थे. उससे पहले वह विनोद शुक्‍ला के जमाने में भी जागरण में रह चुके हैं. पायनियर, जी न्‍यूज, और इंडिया टुडे में भी रह चुके हैं. यही दिलीप अवस्थी आजकल जागरण के रिपोर्टरों को लायल्टी की सीख दे रहे हैं.

लखनऊ :  दैनिक जागरण, लखनऊ के रेजीडेंट एडीटर दिलीप अवस्‍थी जो खुद कई बार पाला बदल चुके हैं, अपने रिपोर्टरों को अब लायल्टी सिखा रहे हैं. दिलीप शुक्ला जागरण से पहले टाइम्‍स आफ इंडियां थे. उससे पहले वह विनोद शुक्‍ला के जमाने में भी जागरण में रह चुके हैं. पायनियर, जी न्‍यूज, और इंडिया टुडे में भी रह चुके हैं. यही दिलीप अवस्थी आजकल जागरण के रिपोर्टरों को लायल्टी की सीख दे रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि दिलीप अवस्‍थी ने पिछले दिनों जागरण के रिपोर्टरों की क्‍लास लगाई और उन्‍हें बताया कि नभाटा जाने से उन लोगों को कोई फायदा नहीं होगा क्‍योंकि वहां लिखने की ज्‍यादा आजादी नहीं होगी, सब कुछ दिल्‍ली से तय होकर लखनऊ आएगा और उसी के अनुरूप यहां काम होना है. जागरण में तो वह लोग जो चाहते हैं, लिख देते  हैं.

मीटिंग में तो रिपोर्टर कुछ नहीं बोल पाए लेकिन जागरण के गेट के बाहर गिरिजा चाय वाले की दुकान पर ये रिपोर्टर भड़ास निकाले देख गए. इन रिपोर्टरों का कहना है कि अगर टाइम्‍स ग्रुप इतना ही खराब था तो पंडित दिलीप अवस्‍थी ने वहां जागरण छोड़ नौकरी क्‍यों की थी. यानी खुद करें तो रास लीला और दूसरा करे तो कैरेक्टर ढीला!

उधर, सूत्र बताते हैं कि दिलीप अवस्‍थी ने राज्‍य ब्‍यूरो में अपने एक नहीं बल्कि दो दो आदमी बना लिए हैं. ये दोनों छोटी से छोटी सूचना, हरकत भी दिलीप के संज्ञान में ला देते हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्‍य ब्‍यूरो के कम से कम दो सदस्‍यों का तबादला होना तय है. इनमें से एक को इलाहाबाद और दूसरे को पटना भेजे जाने की बात है.  (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...