बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मे पुलिस ने दो स्थानो पर छापा मारकर देह व्यापार मे लिप्त नौ महिलाओं समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने संवाददाताओ को बताया कि कोतवाली नगर और कोतवाली देहात क्षेत्र मे पुलिस ने कल रात दो स्थानों पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे मे लिप्त नौ महिलाओ और 17 पुरुषो समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि महिला पुलिर्सकमी सहित बडी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थानीय होटल मे रंगरलिया मनाते युवतियों व पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नौ महिलाओं के अलावा बिहार के किशनगंज से देह व्यापार के लिये लाई गई एक लड़की को भी मुक्त कराया गया। दिल्ली से अपने प्रेमियों के साथ आई दो छात्राओं को भी पुलिस ने छापे मे पकड़ा। श्री सिंह ने बताया कि इस धंधे से जुडी महिला संचालिकाएं ग्राहक की मांग पर महिलाओं को सम्पर्क कर बुलाती थीं। धंधे से जुडी महिलाओ के पास से समाज के संभ्रान्त नागरिक, नेता, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और कुछ पत्रकारों के मोबाइल नम्बर भी मिले हैं। गिरफ्तार लोगो के पास से 64 हजार रुपये नकद व 40 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस धन्धे में करीब 70 लड़कियां लिप्त है। (वार्ता)





