Braj Bhushan Dubey : 42 साल के दरिन्दे ने 11 साल की मासूम के साथ किया रेप। दर्ज अपराध के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही। इन्सान किस प्रकार शैतान होता जा रहा है। इनका इलाज क्या है ? इस प्रकार की घटनाएं कैसे रुके, यह एक ज्वलन्त व बडे महत्व का प्रश्न है। हमारे निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में 5 मई को घर में अकेला पाकर एक 42 वर्ष के भेड़िये ने 11 वर्षीया दलित लड़की के साथ रेप किया।
लड़की का पिता रिक्शा टाली चलाता है। मां बाप मजदूरी करने गये थे उसी बीच उस शैतान ने मौका पाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दिया। गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाने में अपराध दर्ज किया गया है आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत। पीड़िता के घर जाकर पूरी बात जाना और आश्वस्त होकर पूरा मामला शासन व उच्चाधिकारियों को सन्दर्भित करता हूं।
आम आदमी पार्टी के गाजीपुर जिले के अध्यक्ष बृजभूषण दुबे के फेसबुक वॉल से.





